बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार:चोरी की 12 बाइक बरामद, काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को बनाते थे निशाना
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार:चोरी की 12 बाइक बरामद, काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को बनाते थे निशाना
चूरू : चूरू कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 12 बाइक बरामद की हैं। यह कार्रवाई पिनारा की ढाणी के पास से की गई। कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आथुना मोहल्ला निवासी अरशद उर्फ आरती और फरियाद के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से चूरू शहर और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। चोरी के बाद वे इन वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों में काफी कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि दोनों आरोपी विशेष रूप से काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को निशाना बनाते थे। बरामद की गई 12 बाइकों में 11 हीरो स्प्लेंडर और एक रॉयल एनफील्ड बाइक शामिल है।
आरोपी अरशद उर्फ आरती के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने आमजन से अपील की है कि चोरी की संपत्ति खरीदना भी कानूनन अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें मामले में आरोपी बनाया जाएगा।
इस कार्रवाई में एएसआई सुरेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल मोहरपाल, पुष्पेंद्र सिंह, विकास कुमार, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार और भीम सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314286


