[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में होटल-ढाबों और कैफे पर पुलिस की कार्रवाई:10 गिरफ्तार, 9 को शांतिभंग में पकड़ा; प्रतिबंधित फ्लेवर और हुक्के जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में होटल-ढाबों और कैफे पर पुलिस की कार्रवाई:10 गिरफ्तार, 9 को शांतिभंग में पकड़ा; प्रतिबंधित फ्लेवर और हुक्के जब्त

सरदारशहर में होटल-ढाबों और कैफे पर पुलिस की कार्रवाई:10 गिरफ्तार, 9 को शांतिभंग में पकड़ा; प्रतिबंधित फ्लेवर और हुक्के जब्त

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने शनिवार को होटल, ढाबों और कैफे पर कार्रवाई की। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 9 लोगों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा गया, जबकि एक युवक को अवैध हुक्का बार संचालित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

हेडकांस्टेबल राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुकलसर फांटा क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को यहां अवैध गतिविधियों और गांजा सेवन की सूचना मिल रही थी। मौके पर संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर राजू (27), सोनू नाई (27), राहुल नाई (21), रमेश कुमार (25) और वासुदेव (20) को धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

आरजे-10 कैफे में बने अवैध केबिन हटवाए

दूसरी टीम ने हेडकांस्टेबल विनोद कुमार के नेतृत्व में कच्चा बस स्टैंड स्थित आरजे-10 कैफे पर कार्रवाई की। पुलिस को यहां अवैध गतिविधियों और केबिन बनाए जाने की सूचना मिली थी।

दबिश के दौरान कैफे में युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने मुकेश कुमार (20), शिवप्रकाश (23), विकास कुमार (24) और संदीप कुमार (20) को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने कैफे में बनाए गए अवैध केबिन हटवा दिए। मौके पर मिली युवतियों को समझाइश देकर भेज दिया गया।

दुबई कैफे में मिला अवैध हुक्का बार

तीसरी कार्रवाई थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में कच्चा बस स्टैंड के पीछे स्थित दुबई कैफे में की गई। पुलिस को यहां अवैध गतिविधियों के साथ हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान कैफे में अवैध हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने मौके से विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित फ्लेवर और हुक्के बरामद कर जब्त किए। मामले में राजेश (25) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार हुक्का बार संचालक के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के राजस्थान संशोधन अधिनियम 2019 की धारा 4क/21क के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि संगठित अपराधों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles