रानोली में ग्रामीणों ने विधायक प्रत्याशी को सौंपा ज्ञापन:बारिश में जलभराव से परेशान, डामरीकरण सड़क की मांग
रानोली में ग्रामीणों ने विधायक प्रत्याशी को सौंपा ज्ञापन:बारिश में जलभराव से परेशान, डामरीकरण सड़क की मांग
रानौली : रानोली कस्बे की बानियों की ढाणी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार सुबह विधायक प्रत्याशी गजानंद कुमावत को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राजकीय स्कूल से नारायण दास के घर तक और सीताराम कुमावत के घर तक सड़क बनाने के लिए दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश में ही रास्ते में जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि आजादी के बाद इस मार्ग पर केवल एक बार ग्रेवल सड़क बनी थी, जो अब पूरी तरह उखड़ चुकी है।
पूर्व सरपंच विनोद यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक प्रत्याशी से मार्ग पर डामरीकरण सड़क बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से बानियों की ढाणी और आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विधायक प्रत्याशी गजानंद कुमावत ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और जल्द ही सड़क स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मोहनलाल बालोदिया, सीताराम कुमावत, प्रभु ठेकेदार, सांवरमल कुमावत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314417

