[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारधार हथियारों से हमला:बचाने आए भाई की कनपटी पर बंदूक लगाई; रैकी करने वाले 3 बदमाश डिटेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारधार हथियारों से हमला:बचाने आए भाई की कनपटी पर बंदूक लगाई; रैकी करने वाले 3 बदमाश डिटेन

घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारधार हथियारों से हमला:बचाने आए भाई की कनपटी पर बंदूक लगाई; रैकी करने वाले 3 बदमाश डिटेन

नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना में बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारधार हथियारों से हमला कर दिया। बुजुर्ग महावीर प्रसाद हमले के बाद लहुलुहान हालत में अचेत होकर नीचे गिर गए। बदमाशों ने बचाव के लिए आए भाई पूरन पर भी रॉड से हमला किया। मामला डाबला थाना क्षेत्र के नाथा गांव का 15 अगस्त की सुबह 7:40 बजे का है। हमले में बुजुर्ग के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पूरा मामला घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

बेटे जितेन्द्र ने बताया- सुबह पिताजी घर के चौक में चारपाई पर अकेले सो रहे थे। मैं और मां खेत पर गए हुए थे। उसी समय अचानक 10 से 15 नकाबपोश युवक मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। पापा पर धारधार हथियार, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पापा के शोर करने पर बगल के घर से चाचा पूरन निकलकर आए तो बदमाशों ने उनके कनपटी पर बंदूक तान दी और लोहे की रॉड से उनपर भी हमला किया।

ज्यादा शोर शराबा होने पर बदमाश पापा को लहुलुहान हालते में छोड़कर मौके पर फरार हो गए। जब मैं खेत से लोटा तो देखा घर पर भीड़ थी, पापा घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए थे। मैं तुरंत उनको नीमकाथाना के कपिल जिला अस्पताल ले गए, जहां सिर में गहरी चोट होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

थार गाड़ी से आए थे बदमाश

घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बेटे ने बताया बदमाश थार गाड़ी और बोलेरो से धारधार हथियार और बंदूक लेकर आए थे। आने से पहले तीन-चार बदमाशों ने घर की रैकी भी की थी। जितेन्द्र कहा कि 12 अगस्त से कुछ लोग उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर को भी दी गई थी, लेकिन उन्हें कोई पुलिस सहायता नहीं मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए

डाबला सीआई सुनीता बॉयल ने बताया- परिवार पर हमला हुआ था और पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची थी। हालांकि, सभी बदमाश मौके से फरार हो गए थे। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई। बदमाश थार और बोलेरो गाड़ी लेकर आए थे, और एक बदमाश के हाथ में हथियार था।

मामले में रेकी करने वाले 3-4 बदमाशों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गई हैं।

Related Articles