सीकर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस : मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया ध्वजारोहण, 48 प्रतिभाओं को मिला सम्मान
सीकर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस : मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया ध्वजारोहण, 48 प्रतिभाओं को मिला सम्मान
सीकर : जिला खेल स्टेडियम में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
समारोह में सेंट मेरी स्कूल और प्रिंस एजुकेशन स्कूल के बैंड ने प्रस्तुति दी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं गौरव सेनानी की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट में हिस्सा लिया।
शहीद वीरांगनाओं का सम्मान
मंत्री खर्रा सहित अतिथियों ने शहीद वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में खर्रा ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी में महिला क्रांतिकारियों ने भी अदम्य साहस और त्याग का परिचय दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए देश को वर्ष 2047 तक सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भारत विज्ञान, तकनीक, मोबाइल तकनीक और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के योगदान को भी उन्होंने सराहा।
विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां
पीएमश्री राधाकृष्ण मारू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राधाकिशनपुरा की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिले की 25 शिक्षण संस्थाओं के 759 विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

48 प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र
समारोह में प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, सामाजिक सेवा, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 48 अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थाओं एवं प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीशराम यादव, प्राचार्या गायत्री पोरवाल, सहायक विकास अधिकारी लक्ष्मण सिंह, अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं संस्थाएं शामिल रहीं।
शहीद स्मारक पर किया नमन
मुख्य समारोह से पहले मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पुनिया सहित अधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, शहीद वीरांगनाएं, गणमान्य नागरिक और मीडियाकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सरोज लोयल और जिला साक्षरता अधिकारी चंद्रप्रकाश महर्षि ने किया। वंदेमातरम् और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314307


