[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रस्ट कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रस्ट कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बच्चों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

झुंझुनूं : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, झुंझुनूं के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। झुंझुनूं प्रभारी मनोज कुमार गनोलिया ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल संस्थापक गौतम चौमाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और लोगों ने राष्ट्रगान किया तथा देश के वीर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में ग्यारसी कुमारी, सबल विनारणी, सुरेश सीमार, नरोत्तम दुलगच, नारायण पांडे, प्रदीप दुलगच, ज्योति शर्मा और राजकुमार शर्मा सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता एवं बच्चे मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बच्चों और उपस्थित लोगों को लड्डू वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles