[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवगांव में सोलर लाइन हटाने को लेकर ग्रामीण एकजुट:खुली बिजली पोल लाइन का विरोध, केबल को भूमिगत करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

देवगांव में सोलर लाइन हटाने को लेकर ग्रामीण एकजुट:खुली बिजली पोल लाइन का विरोध, केबल को भूमिगत करने की मांग

देवगांव में सोलर लाइन हटाने को लेकर ग्रामीण एकजुट:खुली बिजली पोल लाइन का विरोध, केबल को भूमिगत करने की मांग

नवलगढ़ : नवलगढ़ के देवगांव में पिछले सात महीनों से चला आ रहा सोलर लाइन विवाद एक बार फिर गरमा गया है। ग्रामीण पुरानी, खुली विद्युत सोलर लाइन को हटाने की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं, जिसमें अभी भी करंट दौड़ रहा है। यह विवाद करीब सात महीने पहले शुरू हुआ था, जब देवगांव प्रशासक भंवरी देवी के साथ ग्रामीणों ने आवासीय बस्ती से गुजरने वाली खुली विद्युत पोल लाइन का विरोध किया था। ग्रामीणों ने केबल को भूमिगत करने की मांग की थी।

इस मुद्दे पर सोलर ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच कई बार टकराव भी हुआ था। आखिरकार, ग्रामीणों की मांग को मानते हुए सोलर लाइन को भूमिगत कर दिया गया था। हालांकि, पहले से डाली गई खुली विद्युत सोलर लाइन को अभी तक हटाया नहीं गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी कई विद्युत पोलों में करंट दौड़ रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इन खतरनाक लाइनों को तुरंत हटाने की मांग की है।

इस मांग को लेकर आज कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। इनमें देवगांव प्रशासक भंवरी देवी, सुरेंद्र ऐचरा, द्वारका प्रसाद खटकड़, मंगेजाराम जांगिड़, जयराम खटकड़, मनीराम, पिंटू भाटी, किशोर मेव, तारी देवी, ज्याना देवी, सुमन देवी, संतोष देवी, मनीषा देवी और ललिता देवी शामिल थीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet