[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनावों के चलते कुरैशी महासभा का ‘आगाज सामाजिक जागरूकता समारोह’ स्थगित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनावों के चलते कुरैशी महासभा का ‘आगाज सामाजिक जागरूकता समारोह’ स्थगित

निकाय चुनावों के चलते कुरैशी महासभा का ‘आगाज सामाजिक जागरूकता समारोह’ स्थगित

झुंझुनूं : कुरैशी महासभा संस्थान जिला झुंझुनूं की बैठक जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली खोखर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिला सचिव बिलाल कुरैशी ने बताया कि संस्थान की ओर से 23 अगस्त को प्रस्तावित ‘आगाज सामाजिक जागरूकता समारोह’ आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों और व्यवस्थाओं के चलते स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद आयोजित किया जाएगा। नई तारीख की घोषणा चुनाव के बाद बैठक आयोजित कर की जाएगी।

बैठक के अंत में मोहम्मद जुबैर कुरैशी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आगामी चुनावों को देखते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने की अपील की।

इस दौरान तौफीक सैय्यद, रफीक खोखर उर्फ गावस्कर, लेक्चरार अकबर कुरैशी आजमी, अब्दुल जब्बार फौजी, जुबैर उर्फ जूबी, फयूम कुरैशी, इरफान कबाड़ी, आदिल कुरैशी पीरुका, शाह खालिद, अयूब टेलर, शाहीन कुरैशी, रब्बानी सैय्यद, सादिक सैय्यद, सब्बीर सैय्यद, आरिफ सैय्यद सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles