झारखंड में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन
झारखंड में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन
झुंझुनूं : झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, पानी की बौछार और गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झुंझुनूं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया और राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिला संयोजक नितेश तिवारी ने कहा कि 10 और 11 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान बल प्रयोग के बजाय संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।
इकाई अध्यक्ष सुरभि पुरोहित ने कहा कि परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों से हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े हुए हैं। सरकार को विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।
झुंझुनूं विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार भी किए जाने चाहिए।
ज्ञापन में परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई, विद्यार्थियों की मांगों के समाधान और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। इस दौरान अभय सिंह, दिव्या शर्मा, सौरभ बुडानिया, मोनू शर्मा, निशा वर्मा, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2310887


