जाजोद में शेषनागजी महाराज का दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम
16 अगस्त को भजन संध्या, 17 को दुग्धाभिषेक और विशाल भंडारा भी होगा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद स्थित शेषनागजी महाराज मंदिर में नाग पंचमी महोत्सव के मौके पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर पुजारियों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर पुजारी मक्खन लाल सोलंकी, संजय नायक और शंकर लाल योगी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 16 अगस्त रविवार की रात्रि को होगा।
इस दिन रात 8 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक अशोक सैनी एंड पार्टी द्वारा भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित होंगे। 17 अगस्त सोमवार को नाग पंचमी के पावन अवसर पर प्रातः शेषनाग महाराज का दुग्धाभिषेक किया जाएगा।
अभिषेक के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी भक्तों को प्रसादी वितरित की जाएगी। पुजारियों ने बताया कि दोनों दिन मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर पुजारी मक्खन लाल सोलंकी ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित मंदिर पहुंचकर बाबा शेषनागजी का आशीर्वाद प्राप्त करने और प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2310688


