[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईओ प्रियंका बुडानिया के कार्यभार संभालते ही शहरी सेवा शिविर फॉलोअप अभियान में तेजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

ईओ प्रियंका बुडानिया के कार्यभार संभालते ही शहरी सेवा शिविर फॉलोअप अभियान में तेजी

ईओ प्रियंका बुडानिया के कार्यभार संभालते ही शहरी सेवा शिविर फॉलोअप अभियान में तेजी

सुल्ताना : राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविर फॉलोअप अभियान के तहत नगर पालिका सुल्ताना में लंबित आवेदनों और आमजन की समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाई गई है। अधिशासी अधिकारी प्रियंका बुडानिया के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई कर रही है।

अभियान के तहत दीपेश रेस्टोरेंट के संचालक दीपेश सिंह को आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया। नगर पालिका की कनिष्ठ अभियंता रश्मि लांबा ने आवेदक को प्रमाण पत्र सौंपा।

ईओ प्रियंका बुडानिया ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। वार्डों से जुड़ी शिकायतों को भी चिन्हित कर समाधान की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समय पर उपलब्ध करवाना नगर पालिका की प्राथमिकता है।

Related Articles