[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में नई सड़क के नीचे मिट्टी कटी:बारिश से कटाव, बड़े हादसे का डर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में नई सड़क के नीचे मिट्टी कटी:बारिश से कटाव, बड़े हादसे का डर

बबाई में नई सड़क के नीचे मिट्टी कटी:बारिश से कटाव, बड़े हादसे का डर

बबाई : बबाई कस्बे में 20 दिन पहले बनी सड़क पर मिट्टी का कटाव हो गया है। स्टेट हाईवे 13 पर नीमकाथाना रोड़ स्थित बावड़ी बालाजी मंदिर के पास यह नई सड़क बारिश के कारण नीचे से धंसने लगी है, जिससे इसके टूटने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक इस सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल सभी वाहनों को बाईपास से निकाला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस सड़क पर यातायात शुरू होता है, तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Related Articles