[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना में आक्षेपों की पूर्ति का अंतिम मौका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना में आक्षेपों की पूर्ति का अंतिम मौका

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना में आक्षेपों की पूर्ति का अंतिम मौका

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 के तहत आवेदन में दर्ज आक्षेपों की पूर्ति के लिए 15 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। योजना के तहत चलने-फिरने में असमर्थ नियमित रूप से अध्ययनरत एवं रोजगार करने वाले युवाओं को निःशुल्क स्कूटी देने का प्रावधान है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक केके चंद्रवंशी ने बताया कि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच के दौरान जिन आवेदनों में दस्तावेज संबंधी कमियां पाई गई हैं, उनके आवेदकों को अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसे आवेदक 15 अगस्त 2026 तक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत या अपलोड कर आक्षेपों का निराकरण कर लें।

निर्धारित तिथि के बाद आक्षेपों की पूर्ति का अवसर नहीं मिलेगा और कमियां दूर नहीं करने पर आवेदन नियमानुसार निरस्त किया जा सकता है।

Related Articles