हिंदी व्याख्याता की नियुक्ति और छात्र संघ चुनाव की मांग: SFI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
हिंदी व्याख्याता की नियुक्ति और छात्र संघ चुनाव की मांग: SFI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे के झुंझुनू रोड़ पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SFI) के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। संगठन ने कॉलेज में लंबे समय से रिक्त चल रहे हिंदी व्याख्याता के पद को भरने और छात्र संघ चुनाव तुरंत बहाल कराने की पुरजोर मांग की है।
नियमित कक्षाओं के लिए हिंदी व्याख्याता की तत्काल नियुक्ति की मांग
प्राचार्य को सौंपे गए प्रथम ज्ञापन में SFI कार्यकर्ताओं ने बताया कि महाविद्यालय में हिंदी विषय के व्याख्याता का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। इसके चलते बीए (B.A.) के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं और उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। SFI ने मांग की है कि उच्च शिक्षा विभाग से त्वरित समन्वय स्थापित कर हिंदी व्याख्याता की स्थायी नियुक्ति करवाई जाए। जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर किसी अस्थायी व्याख्याता (गेस्ट फैकल्टी) को तैनात किया जाए।
लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग
दूसरे ज्ञापन के माध्यम से SFI ने महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से चुनाव न होने के कारण विद्यार्थियों की समस्याएं अनसुनी रह जाती हैं। छात्र संघ चुनाव न केवल विद्यार्थियों को अपनी आवाज उठाने का लोकतांत्रिक मंच प्रदान करता है, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास भी करता है। इसलिए इसी चालू शैक्षणिक सत्र में छात्र संघ चुनाव शीघ्र आयोजित कराए जाएं।
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन सौंपने के दौरान SFI तहसील महासचिव शिवा वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य और अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि महाविद्यालय प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग ने जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो SFI छात्र हित में उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान SFI तहसील महासचिव शिवा वर्मा, बबलू सैनी, शुभम नायक, राहुल, शुभम, जीतू, भारत, धीरज, विनेश, राधिका, विपिन वर्मा, मुस्कान, विकास, मोहित सैनी, सपना वर्मा, गरम सिंह सहित एसएफआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2309381

