[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौरीर-डाडा फतेहपुरा सड़क का निर्माण शुरू:11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 13 किमी लंबी सड़क, बेहतर होगी कनेक्टिविटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौरीर-डाडा फतेहपुरा सड़क का निर्माण शुरू:11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 13 किमी लंबी सड़क, बेहतर होगी कनेक्टिविटी

गौरीर-डाडा फतेहपुरा सड़क का निर्माण शुरू:11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 13 किमी लंबी सड़क, बेहतर होगी कनेक्टिविटी

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में गौरीर से डाडा फतेहपुरा तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस 13 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 11 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। यह सड़क गौरीर, डाडा फतेहपुरा और नालपुर सहित आसपास के कई गांवों के लिए आवाजाही को सुगम बनाएगी। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय निवासियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया है। क्षेत्रवासियों ने इस कार्य को शुरू कराने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन और विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles