[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा:मुख्य मार्गों से होकर नगरपालिका कार्यालय पहुंची, ईओ बोले- तिरंगा देश की शान का प्रतीक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा:मुख्य मार्गों से होकर नगरपालिका कार्यालय पहुंची, ईओ बोले- तिरंगा देश की शान का प्रतीक

खेतड़ी में निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा:मुख्य मार्गों से होकर नगरपालिका कार्यालय पहुंची, ईओ बोले- तिरंगा देश की शान का प्रतीक

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका प्रशासन ने आजादी के पर्व के उपलक्ष्य में एक तिरंगा रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य युवाओं और आमजन में देशभक्ति की भावना जगाना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश देना था। पालिका ईओ नागरमल गुर्जर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा

हाथों में तिरंगा लिए युवा देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े, जिससे पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बन गया। युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

अलग-अलग रास्तों से होकर नगरपालिका कार्यालय पहुंची

ये रैली नगरपालिका कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार, करोल बाजार, अस्पताल रोड, उपखंड कार्यालय, बस स्टैंड और हनुमानगढ़ी होते हुए वापस नगरपालिका कार्यालय पहुंची। ईओ नागरमल गुर्जर ने कहा- तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराना है। गुर्जर ने युवाओं से राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

रैली में शामिल युवाओं ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। नगरपालिका प्रशासन ने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर एसआई सुनील सैनी, जेईएन नगेंद्र कुमार, संदीप शर्मा, सुखराम गुर्जर, संतोष कुमार, मोहित, अजय कुमार, सुरेश, डॉ.सोमदत्त भगत, सुलोचना, विमला देवी, अनिता, सुनिता, कांता देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles