[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाठ स्कूल में मनाया किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस, विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

लाठ स्कूल में मनाया किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस, विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

लाठ स्कूल में मनाया किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस, विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

मंड्रेला : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाठ में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंड्रेला के तत्वावधान में किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोर-किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

सीएचसी मंड्रेला प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है। इस उम्र में सही स्वास्थ्य जानकारी और उचित मार्गदर्शन मिलने से बेहतर स्वास्थ्य जीवन की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आरकेएसके के माध्यम से किशोर-किशोरियों तक सही जानकारी पहुंचाने और उनकी समस्याओं पर खुलकर संवाद के लिए सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles