खेतड़ी में बिजली तकनीकी कर्मचारियों का प्रदर्शन:ऊर्जा विभाग और निगम प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
खेतड़ी में बिजली तकनीकी कर्मचारियों का प्रदर्शन:ऊर्जा विभाग और निगम प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
खेतड़ी : राजस्थान बिजली तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को खेतड़ी में तकनीकी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उपखंड स्तर पर ऊर्जा विभाग और बिजली निगम प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
एसोसिएशन के अनुसार संगठन प्रदेश के पांचों बिजली निगमों में कार्यरत करीब 40 हजार तकनीकी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। कर्मचारी बिजली तंत्र के संचालन, रखरखाव और निर्बाध बिजली आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मांगों का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
इंटर-डिस्कॉम तबादला नीति लागू करने की मांग
कर्मचारियों ने बिजली निगमों में इंटर-डिस्कॉम तबादला नीति लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों को पारदर्शी और न्यायसंगत स्थानांतरण का अवसर मिल सकेगा। इसके अलावा टाइम बैंड पदोन्नति का लाभ जॉइनिंग तिथि से देने और सभी बिजली निगमों में पदोन्नति व्यवस्था समान रूप से लागू करने की मांग भी की गई।
हाई ड्यूटी अलाउंस और मोटरसाइकिल भत्ते की मांग
ज्ञापन में सभी तकनीकी कर्मचारियों को हाई ड्यूटी अलाउंस देने और निःशुल्क बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। फील्ड कर्मचारियों के लिए साइकिल भत्ते के स्थान पर मौजूदा फील्ड ड्यूटी को देखते हुए मोटरसाइकिल भत्ता लागू करने की मांग भी की गई।
पदों का पुनर्गठन और नई भर्ती की मांग
कर्मचारियों ने अत्यधिक कार्यभार का हवाला देते हुए तकनीकी पदों का पुनर्गठन करने, आवश्यकता के अनुसार नई भर्तियां करने और स्टाफिंग पैटर्न में संशोधन करने की मांग की। इसके साथ ही सीनियर ईएस पद को पुनर्जीवित कर दोबारा सृजित करने और डिप्लोमा धारक तकनीकी कर्मचारियों को जेईएन-द्वितीय पद पर पदोन्नति देने की मांग भी उठाई गई।
मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और विरोध प्रदर्शन को तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार और बिजली निगम प्रबंधन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान अध्यक्ष महेंद्र कसाणा, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, हवा सिंह, महेश सैनी, सुनील सैनी, मुकेश कुमार, प्रमोद यादव, भरतलाल, आकाश सैनी सहित कई तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2306208


