सिंघाना में तिरंगा बाइक रैली निकाली:हर घर तिरंगा अभियान में युवाओं ने दिया देशभक्ति का संदेश
सिंघाना में तिरंगा बाइक रैली निकाली:हर घर तिरंगा अभियान में युवाओं ने दिया देशभक्ति का संदेश
सिंघाना : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिंघाना पंचायत समिति में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार, 10 अगस्त को एक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में पंचायत समिति के कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। यह रैली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा थी, जो 9 से 17 अगस्त तक चलेगा।
तिरंगा देश की राष्ट्रीय विरासत और गौरव का प्रतीक-लेखा अधिकारी
लेखा अधिकारी महेश कुमार धायल ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास तथा विभाजन की विभीषिका के संघर्षों से अवगत कराना है, ताकि वे देश की आजादी के महत्व को समझ सकें।
धायल ने आगे कहा कि तिरंगा देश की राष्ट्रीय विरासत और गौरव का प्रतीक है। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना बनाए रखना इन आयोजनों का मुख्य लक्ष्य है। राज्य सरकार का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आमजन को देशभक्ति की भावनाओं से प्रेरित करने और युवाओं को देश की परंपराओं के प्रति जागरूक करने के लिए है।
पंचायत समिति परिसर में समाप्त हुई रैली
यह रैली पंचायत समिति परिसर से शुरू हुई और बाईपास सर्किल, मुख्य बाजार, हरिदास मार्केट, थाने के सामने से चिड़ावा रोड सहित कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस पंचायत समिति परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान देशभक्ति के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर अरविंद, सत्यवीर सिंह, बिजेंद्र सैनी, श्याम लाल मीणा, सुरेंद्र लमोरिया, प्रदीप, सुरेश और अजय कुमार सहित पंचायत समिति के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2306198


