नेछवा के कयामखानी मोहल्ले में जलभराव:10 दिन से रास्ता बंद, लोग परेशान
नेछवा के कयामखानी मोहल्ले में जलभराव:10 दिन से रास्ता बंद, लोग परेशान
नेछवा : नेछवा कस्बे के वार्ड नंबर 4 स्थित कयामखानी मोहल्ले में पिछले 10 दिनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। नाले का पानी बंद होने के कारण मोहल्ले का मुख्य रास्ता बंद हो गया है, जिससे निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पूरा मोहल्ला टापू में बदल गया है। इस स्थिति के चलते घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मोहल्ले के पास एक गौशाला और एक निजी विद्यालय भी है, जहां पशुओं और विद्यार्थियों को भी जलभराव के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि हरिराम जी मंदिर के पास नाले में मिट्टी जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है। उनका सुझाव है कि नाले की खुदाई और सफाई करवाकर कुछ स्थानों पर उसकी कनेक्टिविटी बेहतर की जाए, जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
निवासियों का कहना है कि गांव में कई सरकारी विकास कार्य हुए हैं, लेकिन इस पुरानी समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है। लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से तत्काल नाले की सफाई करवाकर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2306208


