[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर घर तिरंगा अभियान के तहत ई-बाइक, साइकिल रैली निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत ई-बाइक, साइकिल रैली निकाली

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीकर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला खेल स्टेडियम सीकर से ई-बाइक, साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को सायं 5 बजे अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने जिला खेल स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला खेल स्टेडियम से रानी सती होते हुए बजरंग कांटा तक निकाली गई।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश देते हुए आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सी.पी. महर्षि, सीओ स्काउट बसंत लाटा, सहायक वन संरक्षक सौरभ, एडीईओ बाबूलाल गुर्जर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी खेल अजय प्रेम, राजवीर, सुमेर सिंह सहित होमगार्ड के जवान, स्काउट के विद्यार्थी एवं स्कूली बच्चे, उपस्थित रहे।

Related Articles