पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में रतनगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में रतनगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
रतनगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सोमवार को रतनगढ़ शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। टाउन हॉल से शुरू हुई यात्रा गढ़ परिसर पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों शहरवासी यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार एवं नगर पालिका ईओ भवानी शंकर व्यास ने किया। नगरपालिका कर्मचारियों सहित शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता, त्याग और वीरता का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एईएन सदाम हुसैन, जेईएन सुनील मंडार, जेईएन अंकित कुशवाहा, भाजपा नेता अर्जुनसिंह फ्रांसा, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, भींवराज प्रजापत, प्रदीप सैनी सहित नगरपालिका कर्मचारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2306179


