गणेश्वर, टपकेश्वर, बालेश्वर में उमड़े भक्त:सावन के दूसरे सोमवार पर किया जलाभिषेक; जयकारों के साथ निकले कांवड़िए
गणेश्वर, टपकेश्वर, बालेश्वर में उमड़े भक्त:सावन के दूसरे सोमवार पर किया जलाभिषेक; जयकारों के साथ निकले कांवड़िए
नीमकाथाना : सावन महीने का आज दूसरा सोमवार है। शिव मंदिरों में भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं मंदिरो में जलाभिषेक किया। वहीं, तीर्थ धामों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। शिवालयों में भगवान शिव शंकर के जयकारों की गूंज है। नीमकाथाना के टपकेश्वर, बालेश्वर ओर गणेश्वर तीर्थ धाम पर भी पवित्र स्नान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गणेश्वर से कांवड़िए पवित्र जल भरकर कांवड़ यात्रा के साथ अपने गंतव्य स्थान के लिए गणेश्वर तीर्थ धाम से रवाना हुए।

रविवार देर रात से ही गणेश्वर तीर्थ धाम पर हजारों कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी, पवित्र जल भरकर कांवड़िये डीजे पर नाचते ओर भगवान शिव भोले के जयकारें लगाते हुए कांवड़ यात्रा निकाली। आज सावन का दूसरा सोमवार होने की वजह से तीर्थ धर्मों पर हजारों श्रद्धालु शिव भोले का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। मंदिरों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, पाठ आदि धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।
गणेश्वर ओर बालेश्वर तीर्थ धाम पर श्रद्धालु पवित्र स्नान कर भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। गणेश्वर, टपकेश्वर धाम में सुरक्षा की व्यवस्था के लिए सदर थाना पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वहीं, बालेश्वर में पाटन पुलिस तैनात है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2306019


