NH-52 पर गोवंश से टकराई कार, बड़ा हादसा टला:रानोली बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
NH-52 पर गोवंश से टकराई कार, बड़ा हादसा टला:रानोली बस स्टैंड के पास हुआ हादसा, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
सीकर : सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। रानोली के मुख्य बस स्टैंड से लगभग 100 मीटर पहले एक स्विफ्ट कार के सामने अचानक गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के प्रयास में कार उससे टकरा गई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के बूगलावाली निवासी सरपंच रमनदीप अपने निजी कार्य से हनुमानगढ़ से जयपुर जा रहे थे। यह हादसा रानोली बस स्टैंड से करीब 100 मीटर पहले हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
टक्कर में गोवंश घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गौसेवक दिनेश शेखावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवाश्रय की एंबुलेंस की सहायता से घायल गोवंश को उपचार के लिए भेजा।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर निराश्रित गोवंश के घूमने से लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2306045


