[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप का समापन:झुंझुनूं ने जीती लगातार तीसरी बार जीता खिताब, 250 खिलाड़ियों ने लिया था भाग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप का समापन:झुंझुनूं ने जीती लगातार तीसरी बार जीता खिताब, 250 खिलाड़ियों ने लिया था भाग

चिड़ावा में राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप का समापन:झुंझुनूं ने जीती लगातार तीसरी बार जीता खिताब, 250 खिलाड़ियों ने लिया था भाग

चिड़ावा : चिड़ावा में राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप का रविवार शाम को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले की टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर हैट्रिक लगाई। इस चैंपियनशिप में झुंझुनूं सहित कुल 18 जिलों की टीमों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में झुंझुनूं को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। अलवर जिले की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि अजमेर जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया थे। गतका फेडरेशन राजस्थान के महासचिव सोनू यादव ने अध्यक्षता की। भाजपा चिड़ावा नगर मंडल उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत और राजेश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

झुंझुनूं की जिला टीम में शामिल विवेकानंद स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राज्य स्तर पर इस उपलब्धि पर शिक्षाविद शिवचंद सैनी, कोशी सैनी, विनोद कुमार सैनी और कोच लीना विक्रम सिंह सहित अन्य ने खुशी व्यक्त की।

Related Articles