[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना के निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में जीते 4 पदक:अजमेर की कमांडो निर्मल सिंह स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलसाना के निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में जीते 4 पदक:अजमेर की कमांडो निर्मल सिंह स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

पलसाना के निशानेबाजों ने प्रतियोगिता में जीते 4 पदक:अजमेर की कमांडो निर्मल सिंह स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

रानौली : अजमेर में आयोजित कमांडो निर्मल सिंह स्मृति शूटिंग चैंपियनशिप में पलसाना के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कुल चार पदक जीते, जिनमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

कोच मुकेश कुमार बिजारणियां ने बताया कि सीनियर वर्ग में सरिता चौधरी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जूनियर वर्ग में पूजा कुमावत ने सिल्वर मेडल और अनुष्का बिजारणियां ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही सब यूथ वर्ग में प्रतिक कुमावत ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर परिजनों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। पदक जीतकर पलसाना लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।

इस अवसर पर संदीप बिजारणिया, गीता देवी, रतन कुड़ी, गर्वित चौधरी, राजवीर, दक्ष चौधरी, सौम्या कुड़ी, अखिल बिजानिया और मोनू कुड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles