[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाज के हर वर्ग की सेवा करें भावी डॉक्टर : डॉ. अरुण गर्ग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाज के हर वर्ग की सेवा करें भावी डॉक्टर : डॉ. अरुण गर्ग

नीट यूजी-2026 में चयनित झुंझुनूं के 23 भावी डॉक्टरों का किया सम्मान

झुंझुनूं : जिला मुख्यालय स्थित अग्रणी सामाजिक संस्था मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट के सौजन्य से नीट यूजी-2026 की कटऑफ में चयनित झुंझुनूं जिले के 23 अल्पसंख्यक भावी डॉक्टरों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह रविवार को थ्री डॉट्स चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित किया गया। समारोह में चयनित विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग रहे। उन्होंने भावी डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर बनने के बाद समाज के हर वर्ग की मनोभावना के साथ सेवा करें। साथ ही समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी मन लगाकर पढ़ने और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इससे समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।

जिला कलेक्टर ने कहा कि मुस्लिम समाज सहित सभी समाजों में बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जो खुशी की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह की अध्यक्षता शहरकाजी शफीउल्लाह सिद्दीकी ने की। उन्होंने मुस्लिम समाज की बेटियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि सम्मानित होने वाले भावी डॉक्टरों में बड़ी संख्या बेटियों की है। बेटियां शिक्षा और सफलता के साथ दो परिवारों को संवारने का कार्य करती हैं।

समारोह के विशिष्ट अतिथि दरगाह हजरत कमरुद्दीन शाह के गद्दीनशीन एजाज नबी शाह रहे। कार्यक्रम को हाजी बरकत गहलोत एवं शफी नागौरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने भावी डॉक्टरों से चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज की निस्वार्थ भावना से सेवा करने का आह्वान किया।

सामाजिक कार्यों की जानकारी दी

कार्यक्रम की शुरुआत में मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट के अध्यक्ष इब्राहिम खान ने संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्रंट विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह के अंत में मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की ओर से कलेक्टर को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

समारोह में पूर्व सभापति खालिद हुसैन, मास्टर युनुस भाटी, इकबाल जाजोदिया, हाजी तहसीन अली, हाजी तैयब अली, उमर कुरैशी, शाकिर खोखर, इम्तियाज तगाला, कर्मा खान, नईम सिद्दीकी, युनुस रंगरेज, एडवोकेट जहीर फारूकी, इरशाद फारूकी, रुस्तम मिर्जा, आरिफ खान, आरिफ भारू, हाजी इकबाल राहड़, सुहेल खान, मकबूल चेजारा, डॉ. इरफान चौहान, सुल्तान खान, तनवीर खान सहित फ्रंट के कार्यकर्ता एवं भावी डॉक्टरों के अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मास्टर उमर फारूक ने किया। अंत में मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट के अध्यक्ष इब्राहिम खान ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles