भोपालगढ़ में मांगों को लेकर धरना 144वें दिन भी जारी
भोपालगढ़ में मांगों को लेकर धरना 144वें दिन भी जारी
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना रविवार को लगातार 144वें दिन भी जारी रहा। धरने में ग्रामीणों ने खेतड़ी ट्रस्ट से जुड़े कथित मुकदमों, सती माता मंदिर के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
धरने की अध्यक्षता मोतीलाल सैनी ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
धरना स्थल पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए और आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर उचित कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरान गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, नवल किशोर पारीक, लोकेश सैनी, सुनील कुमावत, लाल सिंह इन्दा, श्याम सिंह, रामनिवास, सुरेश, सीताराम कुमावत, अशोक कुमार, भारत सैनी, मोनू अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, जुगल किशोर सैनी, रोहतास सैनी, निकेश पारीक, सुरेश शाह, रामावतार जांगिड़, गोपीचंद, बलवीर, चन्दगी राम, सुगन कुमावत, लाल भूपेंद्र सिंह सोढ़ा सहित ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2404760


