[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धड़सीसर में ताल मैदान, जलदाय विभाग की भूमि पर कब्जा:फर्जी पट्टों से कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

धड़सीसर में ताल मैदान, जलदाय विभाग की भूमि पर कब्जा:फर्जी पट्टों से कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

धड़सीसर में ताल मैदान, जलदाय विभाग की भूमि पर कब्जा:फर्जी पट्टों से कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर : घड़सीसर गांव में ताल मैदान, जोहड़ और जलदाय विभाग की भूमि पर कथित तौर पर फर्जी पट्टे बनाकर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक उपयोग की इस भूमि पर कब्जा कर लिया है, जिससे गांव के ताल मैदान और जोहड़ की जमीन प्रभावित हो रही है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने शनिवार को तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सार्वजनिक भूमि की जांच करवाने, कथित फर्जी पट्टों की पड़ताल करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि गांव के सार्वजनिक हित से जुड़ी है और इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा उनके हितों के साथ खिलवाड़ है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रशासन से राजस्व रिकॉर्ड की जांच कर भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की अपील की। उन्होंने फर्जी पट्टों की जांच करने और यदि अतिक्रमण या फर्जीवाड़ा पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में भवानी राठौड़, लालाराम नाई, नरपत सिंह राठौड़, बजरंगलाल नाई, परमेश्वर प्रजापत, ओमवीर सिंह राठौड़, रमेश कसवां, इंद्राज स्वामी, सुरेश भाट, राजू कसवां, मांगीलाल भाट, संदीप सिंह, राजू स्वामी और मातु सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles