बावड़ी के स्कूल में शहीद दीपचंद वर्मा स्मारक का निर्माण:जल्द स्थापित होगी हवलदार की प्रतिमा, बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ में गंवाई थी जान
बावड़ी के स्कूल में शहीद दीपचंद वर्मा स्मारक का निर्माण:जल्द स्थापित होगी हवलदार की प्रतिमा, बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ में गंवाई थी जान
खंडेला : नेशनल हाईवे 52 पर स्थित शहीद दीपचंद वर्मा राउमावि बावड़ी में शहीद की स्मृति में बनाए जा रहे स्मारक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही यहां शहीद की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान में कारीगर स्मारक संरचनाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मजबूत पत्थरों, ईंटों और सीमेंट से तैयार किया जा रहा यह स्मारक शहीद की वीरता और बलिदान का प्रतीक बनेगा। प्रतिमा स्थापित होने के बाद इसका विधिवत अनावरण किया जाएगा।
स्मारक के ठीक पीछे स्थित स्कूल भवन के पिलर्स को राष्ट्रध्वज के केसरिया, सफेद और हरे रंग से रंगा गया है। स्मारक के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे यह परिसर आकर्षण का केंद्र बनेगा। बावड़ी प्रशासक बिमला देवी बाजिया ने बताया कि यह स्मारक केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि युवाओं और स्टूडेंट्स के लिए राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। प्रतिमा स्थापित होने के बाद यहां स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस सहित अन्य राष्ट्रीय पर्वों पर श्रद्धांजलि सभाओं और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बावड़ी निवासी शहीद हवलदार दीपचंद वर्मा 1 जुलाई 2020 को जम्मू-कश्मीर के सोपोर (बारामूला) में आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए थे। देश की रक्षा करते हुए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से यह भव्य स्मारक बनाया जा रहा है।
शहीद के छोटे भाई सुनील बरवड़ ने बताया कि शहीद स्मारक का काम अंतिम चरणों में है और जल्द ही बड़े भाई साहब की मूर्ति स्थापित की जाएगी। निर्माण कार्य पूरा होते ही पूरे सम्मान के साथ प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2299717


