आदर्श दिनचर्या, ऋतु जन्य रोग ओर रोगो से बचाव के उपाय बताए गए एवं स्वस्थ जीवन के लिए करवाया योगाभ्यास
आदर्श दिनचर्या, ऋतु जन्य रोग ओर रोगो से बचाव के उपाय बताए गए एवं स्वस्थ जीवन के लिए करवाया योगाभ्यास
उदयपुरवाटी : कस्बे के निकटवर्ती चिराना गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय की प्रार्थना सभा में आरोग्य भारती एवं महावीर आयुर्वेद औषधालय चिराणा के संयुक्त तत्वावधान मे पूर्व उप निदेशक आयुर्वेद विभाग राजस्थान वैद्य डाॅ.चन्द्रकान्त गौतम के द्वारा आदर्श दिनचर्या, ऋतु जन्य रोग ओर रोगो से बचाव के उपाय बताए गए एवं स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास करवाया गया।
वैद्य डाॅ.चन्द्रकान्त गौतम ने बताया कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मन रहता है इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए दिनचर्या मे योग- आसान प्राणायाम खेल व्यायाम के साथ साथ ताजा पवित्र आहार ओर शुद्ध जल का सेवन करना चाहिए। वैद्य गौतम ने बताया कि आरोग्य भारती सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्वास्थ्य रक्षा के लिए कार्यरत स्वयंसेवी संगठन है जिसका उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर मानव मात्र रोग मुक्त रहे।
“स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ राष्ट्र।
वर्षा ऋतु जन्य रोग ओर रोगो से बचाव के उपाय।।”
वर्षा ऋतु मे ज्वर-बुखार, शीत ज्वर- मलेरिया बुखार, आंत्र ज्वर- टायफाईड, वमन- उल्टी, अतिसार- पतले दस्त, फोड़े-फुन्सी, संक्रामक रोग बहुतायत से होते है इसलिए ऋतु जन्य रोगो (मौसमी बीमारियो) से बचाव के लिए शुद्ध ताजा पवित्र आहार, शुद्ध जल सेवन एवं शुद्ध पर्यावरण युक्त वातावरण रहना चाहिए।
वर्षा ऋतु जन्य रोगो से बचने के लिए तले पदार्थ, ठंडे वासी पदार्थ, गले-सडे पदार्थ और गर्म प्रकृति के पदार्थो से बचना चाहिए और घर के आस-पास नाली और पोखर इत्यादि की साफ-सफाई, शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वैद्य गौतम द्वारा छात्र छात्रओ को योग व्यायाम आसन प्राणायाम का सामुहिक अभ्यास करवाया गया। प्रधानाध्यापक मोतीलाल सैनी द्वारा वैद्य डाॅ.चन्द्रकान्त गौतम का आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मोतीलाल सैनी, सुशीला कुमारी, सुमन कुमारी, दिलीप कुमार शर्मा, एकता एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2298635


