[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं पहुंची संत रविदास जी की कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं पहुंची संत रविदास जी की कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

झुंझुनूं पहुंची संत रविदास जी की कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

झुंझुनूं : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश यात्रा गुरुवार को झुंझुनूं पहुंची। भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर हर्षिनी कुलहरी ने संत रविदास जी के जीवन और उनके समानता, समरसता व मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यात्रा के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

जिला संयोजक योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह रथ झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में आठ दिनों तक भ्रमण कर सामाजिक समरसता का संदेश देगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, राजेश दहिया, चंद्रप्रकाश शुक्ला, महेश जीनगर, सुरेंद्र भाटिया, वर्षा सोमरा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles