‘स्पर्श’ अभियान के तहत झुंझुनूं में 15 हजार बच्चों को करेंगे जागरूक आईएएस नवीन जैन
'स्पर्श' अभियान के तहत झुंझुनूं में 15 हजार बच्चों को करेंगे जागरूक आईएएस नवीन जैन
झुंझुनूं : जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित ‘जागरूक झुंझुनूं’ अभियान के तहत शनिवार को ‘स्पर्श’ अभियान के प्रणेता एवं प्रभारी सचिव, वरिष्ठ आईएएस नवीन जैन जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। अभियान के तहत करीब 15 हजार बच्चों और किशोर-किशोरियों को सुरक्षा एवं जीवन कौशल से जुड़े विषयों पर जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम समन्वयक प्रमेन्द्र कुल्हार ने बताया कि जागरूकता सत्रों में विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, अनुचित व्यवहार से बचाव, आत्मविश्वास और करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
राज्य समन्वयक डॉ. सौरभ जैन के अनुसार, वर्ष 2019 से संचालित इस अभियान के तहत अब तक देशभर के 7,257 संस्थानों में 9,356 जागरूकता सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। इनसे 20.73 लाख से अधिक बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को बाल सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है।
अभियान का उद्देश्य बच्चों और किशोरों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मविश्वासी, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। झुंझुनूं में आयोजित यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2298551


