[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेशोत्सव पर इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं पर जोर, मिट्टी के गणपति अपनाने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गणेशोत्सव पर इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं पर जोर, मिट्टी के गणपति अपनाने की अपील

गणेशोत्सव पर इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं पर जोर, मिट्टी के गणपति अपनाने की अपील

झुंझुनूं : आगामी गणेशोत्सव को पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने मूर्तिकारों, धर्मगुरुओं और मंदिर प्रतिनिधियों से इस वर्ष केवल मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देने की अपील की।

एडीएम आर्य ने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाओं के विसर्जन से जल स्रोत प्रदूषित नहीं होते और पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। इसके विपरीत पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) और प्लास्टिक की प्रतिमाएं जलाशयों को प्रदूषित कर जलीय जीवों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी समय की आवश्यकता है।

बैठक में मौजूद मूर्तिकारों और धर्मगुरुओं ने अधिक से अधिक मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने तथा लोगों को इनके उपयोग के लिए जागरूक करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में झुंझुनूं एसडीएम रामकरण, विजय सैनी, बुधराम सैनी, प्रमोद सोनी, राजू टेलर, प्रदीप महमीयां, छोटेलाल, दिलीप मालाकार, बनवारी सिंगोदिया सहित विभिन्न मंदिरों के प्रतिनिधि एवं मूर्तिकार उपस्थित रहे।

Related Articles