[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झमाझम बारिश में डूबी फतेहपुर, जलभराव ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

झमाझम बारिश में डूबी फतेहपुर, जलभराव ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल

झमाझम बारिश में डूबी फतेहपुर, जलभराव ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर शेखावाटी : मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश ने नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। शहर के प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर यातायात बाधित रहा, जबकि दुकानों और मकानों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।

मुख्य बस स्टैंड से आशाराम मंदिर तक सड़क पर पानी भरने से आवागमन लगभग ठप हो गया। मुख्य बस स्टैंड स्थित एक मार्केट में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नगर परिषद को ट्रैक्टर की मदद लेनी पड़ी। जलभराव के कारण कई दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं।

बारिश के बाद मंडावा रोड, बावड़ी गेट बस स्टैंड, पुराना सिनेमा हॉल तिराहा, गहणियां मंदिर मार्ग, उप जिला अस्पताल के सामने, नवलगढ़ रोड अंडरपास सहित कई क्षेत्रों में पानी भर गया। सीवरेज चैंबरों से पानी सड़कों पर आने लगा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही हालात बनते हैं, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि पानी निकासी पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पहली ही तेज बारिश में व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हुई।

Related Articles