मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सुराणा
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद एम ने तारानगर क्षेत्र के पांच गांवों में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, निर्भीक मतदान का दिलाया भरोसा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायती राज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने तारानगर उपखंड क्षेत्र के राजपुरा, सात्यूं, चंगोई, धीरवास बड़ा और बुचावास गांवों में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, स्वच्छता, छाया और बैठने सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। साथ ही सुरक्षा इंतजामों और निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। मतदाताओं की सुविधा सर्वोपरि है और मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्वाचन कार्य में तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मतदान दलों की रवानगी से लेकर मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक प्रत्येक चरण में पूरी सतर्कता बरती जाए। पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखी जाए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय एवं निर्भीक भागीदारी निभाने की अपील भी की।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय या दबाव के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, यह पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।
इस दौरान एसडीएम प्रियंका कड़ेला, डीवाईएसपी रोहित सांखला, तारानगर बीडीओ रवि कुमार, तहसीलदार अनोपाराम सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2531456

