[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूबेदार राकेश दूत की सड़क हादसे में मौत:स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी, पैतृक गांव कोलसिया में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सूबेदार राकेश दूत की सड़क हादसे में मौत:स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी, पैतृक गांव कोलसिया में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

सूबेदार राकेश दूत की सड़क हादसे में मौत:स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी, पैतृक गांव कोलसिया में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के बगड़ तिराहे पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में कोलसिया निवासी सेना के सूबेदार राकेश कुमार दूत का निधन हो गया। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक की भी जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा बुधवार देर रात हुआ। सभी स्कॉर्पियो में सवार होकर बगड़ की ओर जा रहे थे, तभी गाड़ी बेकाबू होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पलट गई। सूचना मिलने पर रात गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन में सवार लोग अंदर फंस गए थे।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से स्कॉर्पियो को हटाकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। घायलों को बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। दोनों मृतकों के शव बगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

मृतक सूबेदार राकेश कुमार दूत के भाई नेमीचंद ने आरोप लगाया है कि हादसे के दौरान स्कॉर्पियो के एयरबैग नहीं खुले, जिससे दुर्घटना अधिक घातक साबित हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का बेकाबू होना हादसे की वजह माना जा रहा है।

सूबेदार राकेश कुमार दूत का अंतिम संस्कार बुधवार शाम उनके पैतृक गांव कोलसिया में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। डूंडलोद फाटक से कोलसिया मोक्ष धाम तक उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी, जहां सेना के जवानों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

Related Articles