सेफरागुवार में रामतलाई जोहडी में ढाई वर्ष पूर्व 2 करोड की लागत से बनी टंकी से आज तक नहीं हुई पेयजल सप्लाई
सेफरागुवार में रामतलाई जोहडी में ढाई वर्ष पूर्व 2 करोड की लागत से बनी टंकी से आज तक नहीं हुई पेयजल सप्लाई
बबाई : बबाई क्षेत्र की सेफरागुवार ग्राम पंचायत के रामतलाई जोहड़ी क्षेत्र में करीब 359 परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी का निर्माण ढाई वर्ष पहले पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को टंकी परिसर में एकत्रित होकर जलदाय विभाग के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया और शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीण युवा जितेंद्र सिंह डूडी ने बताया कि समस्या को लेकर पिछले एक वर्ष से विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायत, फोन, ग्राम सेवा शिविर और राज संपर्क पोर्टल 2.0 के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी से जलापूर्ति केवल कागजों में दिखाई जा रही है, जबकि धरातल पर लोगों को पानी नहीं मिल रहा।
इस संबंध में एलएनटी परियोजना खंड खेतड़ी के सहायक अभियंता बच्चूसिंह ने बताया कि कुंभाराम लिफ्ट योजना से अब पर्याप्त पानी मिलने लगा है और जल्द ही रामतलाई टंकी से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वहीं सरपंच (प्रशासक) विजयसिंह शेखावत ने कहा कि जलापूर्ति की अव्यवस्था से अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।
धरने में जितेंद्र सिंह डूडी, सूबेदार बोदूराम गुर्जर, मनीराम गुर्जर, रोहिताश गुर्जर, सुरेंद्र गुर्जर, मनफूल यादव, मनोज यादव, अनिल यादव, बनवारीलाल लांबा, रणजीत सिंह लांबा, मेहरसिंह डूडी, प्रताप सिंह डूडी, हरीसिंह डूडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296752


