[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SFI ने छात्रसंघ चुनाव बहाल की मांग उठाई:बोले- लाखों छात्र लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित, आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

SFI ने छात्रसंघ चुनाव बहाल की मांग उठाई:बोले- लाखों छात्र लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित, आंदोलन की चेतावनी

SFI ने छात्रसंघ चुनाव बहाल की मांग उठाई:बोले- लाखों छात्र लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित, आंदोलन की चेतावनी

नवलगढ़ : स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर बुधवार को राजकीय कॉलेज गुढ़ागौड़जी में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसएफआई झुंझुनूं जिला महासचिव प्रिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग उठाई और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष विकास जैदिया ने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है, जहां छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण लाखों छात्र अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हैं।

जैदिया ने आगे कहा कि कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके हितों की पैरवी करने के लिए कोई निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि मौजूद नहीं है। जिला महासचिव प्रिया मिठारवाल ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने और निष्पक्ष- पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने की मांग की गई है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और इन्हें लंबे समय तक स्थगित रखना उचित नहीं है।

एसएफआई पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो छात्र-छात्राओं को साथ लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

Related Articles