जयसंगसर में किसान की झोपड़ी में आग लगी:25 क्विंटल नरमा जला, जानबुझकर आग लगाने की आंशका
जयसंगसर में किसान की झोपड़ी में आग लगी:25 क्विंटल नरमा जला, जानबुझकर आग लगाने की आंशका
सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के जयसंगसर गांव में बुधवार रात करीब 8:50 बजे एक किसान के खेत की झोपड़ी में आग लग गई। आग में झोपड़ी में रखा करीब 25 क्विंटल नरमा और अन्य सामान जल गया। किसान रामप्रताप सारण पुत्र रामरख सारण ने अज्ञात व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, खेत में बिजली का कनेक्शन नहीं था और घरेलू चूल्हा भी नहीं जल रहा था। आग की लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक नरमा जल चुका था। ग्रामीणों के अनुसार, दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
8 बीघा खेत में नरमे की फसल थी
ग्रामीणों ने बताया कि किसान के करीब 8 बीघा खेत में नरमे की फसल थी। किसान का परिवार खेती की उपज से ही अपना पालन-पोषण करता है। आग में उपज जलने से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आग लगने के कारण की निष्पक्ष जांच करने की भी मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2528778

