बंद होटल से कुर्सियां, टेबल और मोटर चोरी:रतनगढ़ में NH-11 पर ओवरब्रिज के नीचे हुई चोरी; 4 लाख का सामान पार
बंद होटल से कुर्सियां, टेबल और मोटर चोरी:रतनगढ़ में NH-11 पर ओवरब्रिज के नीचे हुई चोरी; 4 लाख का सामान पार
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में NH-11 पर ओवरब्रिज के नीचे स्थित बंद होटल से सामान चोरी हो गया। होटल मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित होटल मालिक भंवरीदेवी ने पुलिस को बताया कि उनका जय मां कामख्या होटल किराये पर था। किरायेदार ने 1 महीने पहले होटल खाली किया था। इसके बाद से होटल बंद था।
रिपोर्ट के मुताबिक चोर होटल से 80 प्लास्टिक की कुर्सियां, 5 लकड़ी की डाइनिंग टेबल, ट्यूबवेल की मोटर और केबल के साथ बर्तन व अन्य सामान ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। मंगलवार देर शाम होटल खोलने पर मालिक को चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। इलाके में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार होने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2528778


