सहजूसर में गरजे हनुमान बेनीवाल, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
आरएलपी के सभी 19 प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट, बोले- जनता अब अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वालों को चुने
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकटवर्ती गांव सहजूसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की ओर से विशाल जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को पार्टी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने संबोधित किया। उन्होंने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चूरू और चूरू उत्तर से चुनाव मैदान में उतरे आरएलपी के सभी 19 प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
जनसभा में हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता में रहकर जनता के हितों की अनदेखी करती रही हैं। दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। अब जनता को अपने क्षेत्र के विकास और हक-अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए आरएलपी के प्रत्याशियों का समर्थन करना चाहिए।

बेनीवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता आरएलपी के प्रत्याशियों को जीताकर भेजे, वे हमेशा जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
इससे पहले सहजूसर पहुंचने पर हनुमान बेनीवाल का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। जेपी गोदारा, देवेश चौधरी, विजय पुनिया, मुकेश महला, श्रवण नाई, संदीप कसवां, रणजीत गोदारा, अंकित गोदारा, मोसीन खान, शाहिद खान, राजकुमार गोदारा एवं घनेश गोदारा ने 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ब्लॉक संख्या 3 की प्रत्याशी श्रीमती श्याना देवी ने सहजूसर में जनसभा में पहुंचने पर हनुमान बेनीवाल का आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन रूपचंद सारण ने किया। जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2529029


