[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के बड़ा मंदिर में 9 दिवसीय रामकथा:महिलाओं ने पहले दिन निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के बड़ा मंदिर में 9 दिवसीय रामकथा:महिलाओं ने पहले दिन निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

जसरापुर के बड़ा मंदिर में 9 दिवसीय रामकथा:महिलाओं ने पहले दिन निकाली कलश यात्रा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

खेतड़ी : जसरापुर गांव के बड़ा मंदिर में बुधवार को ग्रामवासियों के सहयोग से 9 दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले संकट मोचन हनुमान मंदिर में आचार्य योगेश पांडे ने पुजारी विनोद जोशी के सानिध्य में कलश और श्रीरामकथा का विधि-विधान से पूजन कराया। राजेश जलन्द्रा और किरण देवी मुख्य यजमान थे।

पूजन के बाद संकट मोचन हनुमान मंदिर से बड़ा मंदिर तक महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। रामकथा के पहले दिन कथावाचक हृदयानंद महाराज, प्रयागराज ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र के साथ भगवान शंकर और माता सती के प्रसंग का वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि भगवान शंकर ने माता सती को भगवान राम के परमब्रह्म स्वरूप का बोध कराया था, लेकिन सती के मन में संशय उत्पन्न हो गया। संशय दूर करने के लिए उन्होंने सीता का रूप धारण कर भगवान राम की परीक्षा ली, किंतु भगवान राम ने उन्हें तत्काल पहचान लिया। इस घटना के बाद भगवान शंकर ने सती का त्याग कर दिया।

आगे चलकर पिता दक्ष के यज्ञ में भगवान शंकर के अपमान से आहत होकर माता सती ने योगाग्नि में अपने प्राण त्याग दिए। महाराज ने कहा कि यह प्रसंग श्रद्धा, विश्वास, गुरु वचनों के सम्मान और अहंकार त्याग का संदेश देता है। यह भगवान की लीला को तर्क नहीं, बल्कि आस्था से स्वीकार करने की प्रेरणा भी देता है। आयोजकों ने बताया कि रामकथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

इस अवसर पर रघुवीर योगी, चेतन सैनी, जयप्रकाश तिवारी, भवानी शंकर शर्मा, ओमप्रकाश शुक्ला, जयप्रकाश शुक्ला, निशा योगी, सुनीता देवी, ममता देवी, मंजू देवी, सुनीता बाई, कलावती देवी, सीमा देवी, कमला देवी, लीला देवी, किरण देवी, माया देवी, सुशीला देवी, अतीता कुमारी और अंतरा देवी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles