[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टेट हाईवे पर निराश्रित गोवंश का जमावड़ा, हादसों का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

स्टेट हाईवे पर निराश्रित गोवंश का जमावड़ा, हादसों का खतरा

सुबह-शाम सड़क पर घूमते और रात में बीच सड़क पर बैठते हैं गोवंश, वाहन चालकों ने की हटाने की मांग

मलसीसर : नगरपालिका क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर निराश्रित गोवंश का जमावड़ा वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। गांव के पास हाईवे पर सुबह-शाम गोवंश घूमते रहते हैं, जबकि रात के समय सड़क पर ही बैठ जाते हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक गोवंश आ जाने से चालकों को संभलने का मौका नहीं मिल पाता। अचानक ब्रेक लगाने और वाहन को नियंत्रित करने में परेशानी होती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। वहीं कम रोशनी में काले और गहरे रंग के गोवंश दिखाई नहीं देने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।

लोगों का कहना है कि स्टेट हाईवे पर गोवंश की मौजूदगी से वाहन चालकों को दिन-रात परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से निराश्रित गोवंश को हाईवे से हटवाने तथा उनके लिए सुरक्षित स्थान पर स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22