[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशा मुक्त युवा अभियान में चूरू के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नशा मुक्त युवा अभियान में चूरू के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व

नशा मुक्त युवा अभियान में चूरू के युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व

चूरू : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा गोपीराम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि राजकीय लोहिया महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और इसके लिए उनका नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि सूर्यकांत कुमावत ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश फगेड़िया ने की। जिला युवा अधिकारी स्नेहलता ने प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए माय भारत की गतिविधियों से अवगत कराया।

प्रतियोगिताओं में दीनदयाल सैनी (चित्रकला), माधव शर्मा (गायन), कृतिका दाधीच (वाद-विवाद), लवली सोनी (रील मेकिंग), प्रिया सैनी एवं टीम (नुक्कड़ नाटक) तथा श्रुति कायल (नृत्य) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चूरू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक परमेन्द्र शर्मा, एनएसएस समन्वयक महेंद्र खारड़िया, प्रो. खुशी एवं महेश कुमार सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन मणीदान बिठ्ठू ने किया।

Related Articles