[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर समिति में 100 एमटी गोदाम व कार्यालय भवन का उद्घाटन, कस्टम हायरिंग सेंटर का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सालासर समिति में 100 एमटी गोदाम व कार्यालय भवन का उद्घाटन, कस्टम हायरिंग सेंटर का लोकार्पण

सालासर समिति में 100 एमटी गोदाम व कार्यालय भवन का उद्घाटन, कस्टम हायरिंग सेंटर का लोकार्पण

चूरू : सालासर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में बुधवार को नवनिर्मित 100 एमटी क्षमता के गोदाम भवन, कार्यालय भवन का उद्घाटन तथा कस्टम हायरिंग सेंटर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में धर्मवीर पुजारी, दी चूरू सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक मदनलाल शर्मा, मांगीलाल पुजारी, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष सुरजाराम ढाका, यशोदानंदन पुजारी, मनोज पुजारी, पूर्व समिति अध्यक्ष रामचंद्र ढाका सहित जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, समिति पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

प्रबंध निदेशक मदनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सहकारी समितियों को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 100 एमटी गोदाम से किसानों को कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी, जबकि कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध होने से छोटे और सीमांत किसानों की लागत घटेगी तथा कृषि कार्य अधिक सुगमता से हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य वर्ष 2024-25 की बजट योजना एवं समिति के स्वयं के संसाधनों से कराया गया है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गोदाम भवन और कस्टम हायरिंग सेंटर जैसी सुविधाएं किसानों के लिए लाभदायक साबित होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी। अंत में समिति अध्यक्ष हरीशचन्द्र पारीक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार चायल एवं गिरधारी लाल ने किया।

Related Articles