[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुकुंदगढ़ थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुकुंदगढ़ : पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को मुकुंदगढ़ थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑक्सिजन जन आंदोलन “एक व्यक्ति-एक पेड़” अभियान के संयोजक वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ (सांखू) के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनी सभा डूंडलोद इकाई के अध्यक्ष सीताराम सैनी, मदन लाल स्वामी, गंगाधर किलानिया, मांगीलाल उदावत, थाना अधिकारी गोपाल सिंह थालोड़, बीट अधिकारी शिवप्रसाद मीणा, महिला पुलिसकर्मी सुमन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

Related Articles