[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा उपचुनाव : बांकीपुर (बिहार) सीट से बीजेपी ऐतिहासिक हार की ओर अग्रसर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

विधानसभा उपचुनाव : बांकीपुर (बिहार) सीट से बीजेपी ऐतिहासिक हार की ओर अग्रसर

विधानसभा उपचुनाव : बांकीपुर (बिहार) सीट से बीजेपी ऐतिहासिक हार की ओर अग्रसर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ रहीम ख़ान

पटना : बिहार की राजधानी पटना के शहरी इलाके में स्थित बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की यह परंपरागत सीट रही है। आज इस सीट पर उपचुनाव की मतगणना चल रही है। प्रशांत किशोर 20 राउंड की गिनती के बाद 11621 वोट से आगे है। चौंकाने वाली बात यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट और बीजेपी सरकार होने के बाद भी बीजेपी यह सीट हार रही है। यह सीट राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

2008 में परिसीमन के बाद वर्ष 2010 से इस सीट को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक मजबूत और सुरक्षित गढ़ माना जाता रहा है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यहाँ से लगातार चुनाव जीतते आ रहे थे। उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में बड़े अंतर से जीत हासिल की। उनके पिता भी पूर्व में पटना पश्चिम से भाजपा के विधायक रहे। नितिन नबीन को राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण यहाँ उपचुनाव कराना पड़ा।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र को पारंपरिक रूप से कायस्थ जाति के प्रभाव वाली सीट माना जाता है और बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा उसी जाति से आते हैं फिर भी हार रहे हैं। इस उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) खुद चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिससे यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। अभी तक हुई मतगणना में जन सुराज के प्रशांत किशोर सबसे आगे चल रहे हैं, भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा दूसरे और राजद (RJD) की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर है।

भाजपा की इस हार के पीछे राजनीतिक विश्लेषक एक बड़ा कारण छात्र आंदोलन और “जेन ज़ी” की नाराज़गी को भी मान रहे हैं।

Related Articles