पहली ही बरसात में जलमग्न हुआ चूरू शहर, बाजार से लेकर अस्पताल तक भरा पानी
रास्ते हुए अवरुद्ध, स्कूल-कॉलेज, दफ्तर और बस डिपो प्रभावित, नगर परिषद की तैयारियों की खुली पोल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भीषण गर्मी के बाद मॉनसून की पहली बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई, लेकिन कुछ ही घंटों की तेज बारिश ने चूरू शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। पहली ही बरसात में शहर के कई प्रमुख मार्ग, बाजार, सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बस डिपो और अस्पताल परिसर जलमग्न हो गए। जलभराव के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह से शुरू हुई तेज बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया। देखते ही देखते मुख्य सड़कें और चौराहे तालाब में तब्दील हो गए। कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया। अनेक दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जिससे कई जगह लंबा जाम लग गया। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और आम नागरिक घंटों तक रास्तों में फंसे रहे।

बारिश का असर रिहायशी क्षेत्रों में भी देखने को मिला। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने और जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण गंदा पानी कई घरों और दुकानों में घुस गया। इससे लोगों के घरेलू सामान और व्यापारिक सामग्री को नुकसान पहुंचा।
शहर के प्रमुख बाजार, बस डिपो, अस्पताल परिसर तथा कई सरकारी कार्यालयों के बाहर भी जलभराव की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती है।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर स्थायी समाधान किया जाए, नालों की नियमित सफाई कराई जाए और शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए, ताकि हर साल पहली बारिश लोगों के लिए आफत न बने।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295450


