संत रविदास जयंती पर 5 अगस्त से शुरू होगा ‘कलश वंदन अभियान’
संत रविदास जयंती पर 5 अगस्त से शुरू होगा ‘कलश वंदन अभियान’
झुंझुनूं : संत श्री रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरस संकल्प अभियान के तहत 5 से 13 अगस्त तक कलश वंदन अभियान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व का रथ जयपुर से रवाना होकर नवलगढ़ सीमा होते हुए झुंझुनूं पहुंचेगा, जहां उसका स्वागत किया जाएगा।
यात्रा के दौरान लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कलश पूजन एवं संतों के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर टोलियों का गठन किया गया है।
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को पिलानी, 7 अगस्त को सूरजगढ़, 8 अगस्त को खेतड़ी, 9 अगस्त को उदयपुरवाटी, 10 अगस्त को नवलगढ़, 11 अगस्त को मंडावा, 12 अगस्त को झुंझुनूं तथा 13 अगस्त को फतेहपुर में कार्यक्रम होंगे। आयोजन को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295407


